वाराणसी के पंखा गोदाम में आग लगने के करीब 48 घंटे बाद एक बार फिर लपटें उठने लगीं। आग दोबारा भड़कने से गोदाम की इमारत के बीम भी झुक गए। अचानक फिर से आग की लपटें उठने से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
आग की सूचना पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और दोबारा आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। आग की लपटें तेज होने के कारण दमकलकर्मियों को बेसमेंट में जाने में भी परेशानी हुई। सुरक्षा को देखते हुए कर्मचारी अंदर जाने से सहमे नजर आए।
बताया जा रहा है कि पहले लगी आग पर काबू पाने के बाद भी गोदाम के अंदर गर्मी और मलबे में सुलगन बनी हुई थी। इसी दौरान आग ने फिर से जोर पकड़ लिया। फिलहाल दमकल की टीम आग पर पूरी तरह काबू पाने और स्थिति को सुरक्षित करने में जुटी है।
Tags
Trending


