वाराणसी में फुटवियर ब्रांड कोलंबस शूज़ के डीलर्स मीट 2026 का आयोजन

फुटवियर ब्रांड कोलंबस शूज़ के डीलर्स मीट 2026 का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में कंपनी के नए उत्पादों और आधुनिक तकनीक से युक्त जूता श्रृंखला का प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण कंपनी के चेयरमैन संदीप मनोचा द्वारा कोलंबस एनएक्सजी के नए ब्रांड एंबेसडर के रूप में केएसएम को पेश किए जाने की घोषणा रही। इस दौरान कार्बन प्लेट तकनीक से युक्त केएसएम श्रृंखला भी प्रस्तुत की गई, जिसकी कीमत 1,799 रुपये से शुरू होती है।

कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं की नई जूता श्रृंखला के साथ कई आकर्षक उत्पाद प्रदर्शित किए गए। डीलर्स के लिए विशेष बुकिंग योजनाएं भी पेश की गईं। आयोजन में कंपनी के प्रबंध निदेशक कृष संदीप मनोचा, देश प्रमुख पुनीत गर्ग, उत्तर प्रदेश बिक्री प्रमुख गौरव त्यागी समेत कंपनी की टीम और बड़ी संख्या में डीलर्स व व्यावसायिक सहयोगी मौजूद रहे।




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post