वाराणसी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी और स्नेचिंग करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से करीब 1 लाख रुपये से अधिक कीमत के 5 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।जीआरपी, आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने स्टेशन परिसर में चेकिंग और निगरानी के दौरान आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में पुलिस को मोबाइल चोरी और स्नेचिंग से जुड़े मामलों में उसके संलिप्त होने की जानकारी मिली।
टीम ने आरोपी के कब्जे से बरामद मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर उनकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद मोबाइल किन यात्रियों के हैं और आरोपी के साथ इस वारदात में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।
रेलवे सुरक्षा टीम ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन और ट्रेन में अपने मोबाइल व अन्य सामान को लेकर सतर्क रहें। संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तत्काल रेलवे पुलिस या सुरक्षा कर्मियों को सूचना दें।


