24 घंटे पहले नोटिस, सुबह गरजा बुलडोजर; मकान मालिक ने कार्रवाई पर उठाए सवाल

शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ गुरुवार सुबह नगर निगम और पीडब्ल्यूडी की टीम ने बुलडोजर कार्रवाई की। संबंधित भवन को कार्रवाई से करीब 24 घंटे पहले अवैध निर्माण के रूप में चिह्नित करते हुए नोटिस दिए जाने की बात सामने आई है। इसके बाद सुबह ही भवन के हिस्से को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

कार्रवाई पर मकान मालिक ने आपत्ति जताते हुए कहा कि उन्हें महज 24 घंटे का समय दिया गया, जिससे अपना पक्ष रखने और कानूनी प्रक्रिया अपनाने का पर्याप्त अवसर नहीं मिला। उन्होंने नोटिस और कार्रवाई के समय को लेकर सवाल उठाए।

वहीं, नगर निगम और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का कहना है कि भवन में बिना स्वीकृत नक्शे के निर्माण कराया गया था। जांच में निर्माण अवैध पाए जाने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। मौके पर मौजूद इमरान कादरी उर्फ एलपी बाबा ने बताया कि भवन को कुछ दिन पहले नगर निगम की ओर से जर्जर घोषित किए जाने की बात भी सामने आई थी।

फिलहाल कार्रवाई को लेकर मकान मालिक और विभाग की ओर से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। नोटिस, निर्माण की स्वीकृति और ध्वस्तीकरण से जुड़े दस्तावेजों के आधार पर मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post