काशी में पर्यटन को मिलेगा नया अंदाज, सारनाथ-मैदागिन में बनेंगे स्ट्रीट फूड हब

वाराणसी में शहर की विरासत और आधुनिक सुविधाओं को जोड़ने की दिशा में नई पहल शुरू हुई है। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने नगर निगम के साथ मिलकर 69.21 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं के लिए MoU साइन किया है। इस पहल के तहत सारनाथ और मैदागिन में आधुनिक बनारसी स्ट्रीट फूड हब विकसित किए जाएंगे।

परियोजना के तहत वाराणसी के 119 सार्वजनिक पार्कों का करीब 48 करोड़ रुपये की लागत से जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इनमें लैंडस्केपिंग, वॉकिंग पाथ, ओपन जिम, बच्चों के खेल उपकरण, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था और बागवानी जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। इसके साथ ही ठठेरी बाजार हेरिटेज गली, काल भैरव मंदिर और गोदौलिया-मैदागिन मार्ग की विरासत को भी संवारा जाएगा।

सारनाथ और मैदागिन के स्ट्रीट फूड हब में व्यवस्थित वेंडिंग क्षेत्र, साफ-सफाई, जल व्यवस्था, CCTV निगरानी और बेहतर प्रकाश व्यवस्था जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अधिकारियों के मुताबिक, इस परियोजना का उद्देश्य काशी की सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखते हुए स्थानीय लोगों और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देना है। परियोजना BPCL, काशी इंटीग्रेटेड पार्किंग एंड रिक्रिएशनल फाउंडेशन और वाराणसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड की साझेदारी से पूरी की जाएगी।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post