रिहायशी मकान में मिले 30 कुंतल पटाखे, बिना लाइसेंस भंडारण का आरोप

कैंट थाना क्षेत्र की कुंज विहार कॉलोनी में पुलिस ने एक रिहायशी मकान में छापेमारी कर करीब 30 कुंतल पटाखे बरामद किए। पुलिस के अनुसार, पटाखों का भंडारण बिना वैध लाइसेंस के किया गया था। मामले में राहुल गुप्ता के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन और अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त कैंट के निर्देशन में अवैध विस्फोटक सामग्री के भंडारण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार, 16 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे सूचना मिलने पर कैंट थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने कुंज विहार कॉलोनी स्थित मकान में छापेमारी की। इस दौरान बारूद से निर्मित करीब 30 कुंतल पटाखे बरामद हुए।

मौके पर मौजूद राहुल गुप्ता पुत्र श्यामसुंदर गुप्ता, निवासी बी-1001, वरुणा गार्डन, थाना कैंट से पटाखों के भंडारण का वैध लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वह लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने पटाखों को कब्जे में ले लिया है। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने सहित अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जनसुरक्षा को खतरे में डालने वाली गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post