अपना घर आश्रम में नवरात्र उत्सव का आयोजन, माता की चौकी में भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

सामनेघाट स्थित अपना घर आश्रम में नवरात्र उत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आश्रम में रहने वाले लोगों के साथ माता की चौकी का पूजन किया गया और भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। मां सेवा शक्ति ट्रस्ट परिवार की ओर से माता की चौकी के पूजन में सहयोग अर्पित किया गया। भजनों की प्रस्तुति से आश्रम का माहौल भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम के दौरान सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश दिया गया। आश्रम परिवार ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा केवल दया का भाव नहीं, बल्कि श्रद्धा और सम्मान के साथ उनके जीवन में खुशियां लाने का माध्यम है। अपना घर आश्रम में असहाय, लाचार, निराश्रित और पीड़ित लोगों की देखभाल की जाती है। आश्रम का उद्देश्य उन्हें सुरक्षित वातावरण, अपनापन और सम्मान प्रदान करना है।

इस अवसर पर मानव सेवा को श्रेष्ठ धर्म बताते हुए लोगों से जरूरतमंदों की सहायता और सेवा के लिए आगे आने की अपील की गई। आश्रम परिवार ने माता की चौकी के आयोजन में सहयोग देने वाले मां सेवा शक्ति ट्रस्ट परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post