BHU में ABVP छात्रों का अनोखा विरोध, खून से लिखा पत्र देकर रखीं 10 सूत्री मांगें

बीएचयू में छात्रहित की मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का आंदोलन लगातार जारी है। केंद्रीय कार्यालय के बाहर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने का सोमवार को 12वां दिन रहा। छात्र सुरक्षा, प्रशासनिक जवाबदेही समेत 10 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं और विश्वविद्यालय प्रशासन से समाधान की मांग कर रहे हैं।

आंदोलन के दौरान छात्रों ने विरोध का अलग तरीका अपनाया। उन्होंने अपने खून से पत्र लिखकर विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने अपनी मांगें रखीं। छात्रों का कहना है कि कई दिनों से धरना चलने के बावजूद उनकी समस्याओं पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। प्रदर्शन स्थल पर छात्र पोस्टर और लिखी हुई तख्तियों के जरिए भी अपनी मांगों को सामने रख रहे हैं।

ABVP के छात्रों ने स्पष्ट किया कि मांगों पर ठोस पहल होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने छात्र सुरक्षा से जुड़े मुद्दों के साथ प्रशासनिक व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करने और अन्य छात्रहित के विषयों पर जल्द निर्णय लेने की मांग की है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post