दालमंडी मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया अब कार्रवाई के चरण में पहुंच गई है। मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित भवनों को लेकर प्रशासन की ओर से ध्वस्तीकरण की तैयारी की गई है। जारी सूचना में प्रभावित भवनों की सूची में सीके 39/73, सीके 39/74+76, सीके 43/112, सीके 67/1, डी 50/209-डी-1 और सी 1/16, 17 समेत अन्य भवनों का उल्लेख किया गया है।
प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार इन भवनों पर 5 अक्टूबर 2026 को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई प्रस्तावित है। दालमंडी मार्ग के चौड़ीकरण के लिए चिह्नित भवनों को हटाने की प्रक्रिया के तहत यह कार्रवाई की जाएगी।
Tags
Trending


