वाराणसी में गुरुवार को अचानक बदले मौसम के बीच तेज हवा के साथ बारिश हुई। इसी दौरान इंग्लिशिया लाइन क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ा एक बड़ा पेड़ टूटकर मार्ग पर आ गिरा। पेड़ के गिरने से मलदहिया चौराहा की तरफ जाने वाला रास्ता प्रभावित हो गया और कुछ देर के लिए आवागमन में परेशानी हुई।
पेड़ की मोटी डालियां सड़क पर फैल जाने से वाहनों के निकलने की जगह कम हो गई। आसपास मौजूद लोगों में भी अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। हालांकि पेड़ गिरने की घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार बारिश के साथ चली तेज हवा के कारण पेड़ गिरा। सड़क पर पेड़ और उसकी शाखाएं आने के बाद यातायात प्रभावित हुआ। लोगों ने पेड़ को जल्द हटाकर रास्ता साफ कराने की मांग की, ताकि इस मार्ग पर आवाजाही सामान्य हो सके।
Tags
Trending


