वाराणसी में MLC प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा संग सपाइयों का हंगामा, बैरिकेडिंग धकेलकर अंदर घुसे कार्यकर्ता

वाराणसी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया। MLC प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा के नेतृत्व में पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों से तीखी झड़प हो गई। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और कार्यकर्ता सुरक्षा घेरे के पास पहुंच गए।

हंगामे के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस की बैरिकेडिंग को धकेलते हुए आगे बढ़ने की कोशिश की। आरोप है कि कार्यकर्ता बैरिकेडिंग हटाकर MLC प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा के साथ परिसर के अंदर दाखिल हो गए। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा व्यवस्था को संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। बैरिकेडिंग हटाकर परिसर में प्रवेश और सुरक्षाकर्मियों के साथ हुई झड़प को लेकर अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post