लंका के नेपुरा में विकास कार्यों को लेकर नाराजगी, शिकायत कार्यक्रम में ग्रामीणों का हंगामा

लंका थाना क्षेत्र के नेपुरा गांव में मंगलवार को शिकायत सुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने गांव की समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। ग्राम पंचायत से जुड़े इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं पहुंचीं। लोगों ने जर्जर सड़कों, जल निकासी, सफाई व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाओं की बदहाली का मुद्दा उठाया। समस्याओं को लेकर मौके पर काफी देर तक गहमागहमी बनी रही।

नेपुरा के ग्रामीणों का कहना था कि विकास कार्यों के दावे तो किए जा रहे हैं, लेकिन कई समस्याएं अब भी दूर नहीं हुई हैं। खराब रास्तों और जल निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं होने से लोगों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। शिकायतों पर अधिकारियों से ग्रामीणों की तीखी बहस भी हुई और नाराज लोगों ने हंगामा करते हुए समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की।

कार्यक्रम में अपर जिला कृषि अधिकारी रोहित सिंह समेत संबंधित विभागों के अधिकारी और ग्राम पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं और जरूरी कार्रवाई का भरोसा दिया। ग्रामीणों ने विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति की जांच कराने के साथ लंबित समस्याओं को जल्द दूर करने की मांग रखी।






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post