वाराणसी शिक्षक MLC के लिए ऋतिका दुबे ने भरा नामांकन, वित्त विहीन शिक्षकों के मुद्दे उठाने का ऐलान

वाराणसी खंड शिक्षक MLC सीट के लिए मंगलवार को नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई। अंतिम दिन ऋतिका दुबे ने महिला प्रत्याशी के तौर पर अपना पर्चा दाखिल किया। कटिंग मेमोरियल से समर्थकों के साथ निकला उनका जुलूस कमिश्नर कार्यालय पहुंचा, जहां उन्होंने नामांकन किया। इस दौरान उन्होंने वित्त विहीन शिक्षकों के मुद्दों को चुनाव का प्रमुख आधार बताया

ऋतिका दुबे ने कहा कि प्रदेश के वित्त विहीन शिक्षकों को वित्तीय सुरक्षा दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही शिक्षकों की पेंशन और दूसरे अधिकारों से जुड़े मामलों को सदन में उठाया जाएगा। उन्होंने महिला सशक्तिकरण को लेकर सत्ताधारी दल पर निशाना साधते हुए कहा कि वाराणसी के चुनाव में महिला भागीदारी की तस्वीर अलग नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि महिला पर दबाव बनाकर उसे पीछे नहीं हटाया जा सकता।


वहीं वित्त विहीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन ने शिक्षकों के हितों को देखते हुए ऋतिका दुबे को चुनाव मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि शिक्षकों के प्रतिनिधि चुनने का है। शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए संगठन ऋतिका दुबे को सदन तक पहुंचाने के लिए समर्थन कर रहा है।





Post a Comment

Previous Post Next Post