चोलापुर क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की पहचान फूलपुर थाना क्षेत्र के देवई गांव निवासी जयदीप पटेल और मौसम वर्मा के रूप में हुई है। दोनों को चोलापुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई के दौरान पकड़ा।
मामला 3 अक्टूबर का है, जब एक महिला ने चोलापुर थाने में शिकायत देकर बताया था कि घर लौटते समय बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया और लूट की घटना को अंजाम दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम को आरोपियों के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की गई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को 6 अक्टूबर की रात करीब 12:15 बजे चोलापुर क्षेत्र में बाबा ढाबा फैमिली रेस्टोरेंट, पलहीपट्टी से बाबतपुर की ओर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


