प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत युवाओं के कौशल विकास और स्वरोजगार को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के जरिए रोजगार और स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी गई।
सेमिनार में विशेषज्ञों ने हेयर स्टाइलिंग से लेकर हेयर कलरिंग तक की तकनीकों और उनके व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी। साथ ही युवाओं को इस क्षेत्र में प्रशिक्षण लेकर रोजगार प्राप्त करने और अपना स्वरोजगार शुरू करने की संभावनाओं के बारे में बताया गया।
विशेषज्ञों ने युवाओं के सवालों के जवाब भी दिए और कौशल विकास से जुड़ी विभिन्न जानकारियां साझा कीं।कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को हुनर के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ना रहा।
Tags
Trending


