काशी बंगाली स्वर्ण शिल्पी दुर्गा पूजनोत्सव समिति की ओर से रविवार को सुड़िया-बुलानाला स्थित दुगरेश्वर धर्मशाला में नरसिंह भगवान मंदिर के सामने रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्वर्णकार समाज के शैलेश वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को इसके प्रति जागरूक किया गया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह मानवता की सेवा का एक पुनीत कार्य है। समाज के लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक होकर इस दिशा में आगे आना चाहिए, ताकि जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके।
समिति की ओर से आयोजित इस शिविर को सामाजिक सरोकार और जनसेवा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया। इस अवसर पर प्रवीण मैत्री, विवेक रंजन भुईया, पिंटू माईती, अभिजीत प्रामानिक, गणेश, छोटका, राजू, सुरजीत, अमोल, अप्पू, अनंत मामू, दीपक मामू, शिवा, गुरुपदा, होरी, झंटू, संजय और लालटू सहित समिति के कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।


