काशी की बड़ी महारानी श्री दुर्गा पूजा समिति, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, नई सड़क की ओर से आगामी दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आयोजन की तैयारियों, व्यवस्थाओं और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की।
बैठक में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दया शंकर मिश्र शामिल हुए। उन्होंने समिति के पदाधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली और दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं भव्य तरीके से संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समिति की ओर से मुख्य अतिथि का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि काशी की बड़ी महारानी के दर्शन और पूजा आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूरी की जा रही हैं। बैठक में कार्यवाहक अध्यक्ष सूरज जायसवाल, मुकेश जायसवाल, तिलकराज मिश्रा, पार्षद अनंतराज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समिति के वॉलंटियर मौजूद रहे।


