सारनाथ दुर्गा पूजा समिति ने अपने 35वें वर्ष में पर्यावरण संरक्षण को स्थानीय विरासत से जोड़ते हुए विश्व धरोहर चौखंडी स्तूप की तर्ज पर भव्य पूजा पंडाल तैयार कराया है। पंडाल के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ काशी की ऐतिहासिक धरोहर को सम्मान देने का संदेश दिया गया।
अष्टमी तिथि पर आयोजित भव्य भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान कलाकारों ने एक से बढ़कर एक देवी भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। माता के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
आयोजन में समिति के अध्यक्ष पन्ना लाल यादव, राधेश्याम गिरी, कंचन गुप्ता, अनिल सिंह, शैलेंद्र पांडेय, अभिषेक यादव, अनुराग सिंह, विपिन पांडेय, विवेक पांडेय और योगेश पांडेय सहित अन्य लोग सक्रिय रहे। समिति की यह पहल धार्मिक आयोजन के साथ पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय विरासत के प्रति जागरूकता का संदेश दे रही है।


