कैंट थाना क्षेत्र के फुलवरिया स्थित हनुमान मंदिर मलियावीर बाबा क्षेत्र में पूजा पंडाल के निर्माण और मूर्ति स्थापना को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
स्थानीय महिला बिंदू सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वे क्षेत्र में शांतिपूर्वक पूजा-अर्चना और मूर्ति स्थापना करना चाहती हैं, लेकिन दूसरा पक्ष इसका विरोध कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करने वाले लोग जमीन पर अवैध कब्जे के उद्देश्य से पूजा आयोजन में बाधा डाल रहे हैं। महिला के अनुसार, संबंधित जमीन सरकारी है।
विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर आपसी सौहार्द बनाए रखने और किसी भी तरह के विवाद से बचने की अपील की। वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले का उचित समाधान निकालने की मांग की है, ताकि पूजा का आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।


