29 नवंबर को काशी विद्यापीठ के मैदान में होगा पत्रकार क्रिकेट टूर्नामेंट, विजेता टीम को मिलेंगे 11 हजार रुपये

पत्रकार स्पोर्ट्स एसोसिएशन वाराणसी की ओर से 29 नवंबर 2026 को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के खेल मैदान में पत्रकार क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी मौलवीबाग, सोनिया स्थित सेंटर फॉर सनातन रिसर्च के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसोसिएशन के अध्यक्ष पप्पू यादव पहलवान एवं सचिव अमरनाथ बारी ने संयुक्त रूप से दी।

उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में चार टीमें प्रतिभाग करेंगी। विजेता टीम को 11 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को 5,500 रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।पत्रकार वार्ता में चारों टीमों के कप्तान दीपक चौबे, शिवम पांडेय, अरुण कुमार चौहान एवं धनेश्वर साहनी, मैनेजर समीर अली सहित पत्रकार खिलाड़ी कुश कुमार पांडेय, मयंक पांडेय, विशाल गुप्ता, नजबुद्दीन खान, प्रेम शर्मा एवं अन्य पत्रकार व क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post