दशाश्वमेध स्थित बड़ी शीतला माता एवं बुढ़िया शीतला माता मंदिर में श्री श्री यंत्र पीठम समिति की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य अन्नकूट श्रृंगार महोत्सव का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। इस अवसर पर माता शीतला की अलौकिक झांकी सजाई गई तथा 56 प्रकार के विविध व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया।
मंदिर के उप महंत अविनाश पांडेय ने बताया कि काशीवासियों एवं देशवासियों के सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना से प्रतिवर्ष इस महोत्सव का आयोजन किया जाता है। महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय रहा। माता के जयकारों के उद्घोष के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।
Tags
Trending


