वाराणसी के विकासखंड बड़ागांव स्थित ग्राम सभा बरही नेवादा में ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सामाजिक संस्था कमला ग्राम विकास संस्थान और भारत सरकार के नेशनल बैकवर्ड क्लासेज फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के सहयोग से आयोजित शिविर का उद्घाटन ग्राम प्रधान दिलीप कुमार ने किया। शिविर में करीब 300 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर के दौरान चिकित्सकों ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। इसके साथ ही जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाएं भी वितरित की गईं। आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाना और जरूरतमंद लोगों को आसानी से चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना था।
Tags
Trending

