काशी में गूंजा हर-हर महादेव! गणेश आचार्य ने नमो घाट पर लॉन्च किया शिव भजन ‘बम बम’

  काशी में गूंजा हर-हर महादेव! गणेश आचार्य ने नमो घाट पर लॉन्च किया शिव भजन ‘बम बम’

वाराणसी। महादेव की नगरी काशी में भक्ति और संगीत का अनूठा संगम देखने को मिला। मशहूर कोरियोग्राफर एवं फिल्ममेकर गणेश आचार्य ने ऐतिहासिक नमो घाट पर अपनी आगामी फिल्म ‘गणेश: डस्ट टू स्टारडम’ के भक्ति गीत ‘बम बम’ का भव्य अनावरण किया।

इस दौरान नमो घाट पर मौजूद लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। भगवान शिव की भक्ति से ओतप्रोत इस गीत के लॉन्च कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और प्रशंसकों ने भी हिस्सा लिया।

गीत के अनावरण के बाद गणेश आचार्य दशाश्वमेध घाट पहुंचे, जहां उन्होंने मां गंगा की भव्य आरती में शामिल होकर आशीर्वाद लिया।

इस मौके पर गणेश आचार्य ने कहा कि काशी और बाबा विश्वनाथ की नगरी में अपनी फिल्म का शिव भजन लॉन्च करना उनके लिए बेहद खास और भावुक पल है। उन्होंने बताया कि वाराणसी का उनके फिल्मी करियर में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यहां उन्होंने कई फिल्मों के गानों की शूटिंग भी की है।

‘बम बम’ गीत को जुनैद कुमार और कल्याण वसंत ने अपनी आवाज दी है। इसका संगीत जुनैद कुमार ने तैयार किया है, जबकि गीत के बोल गणेश आचार्य ने लिखे हैं। यह गीत भगवान महादेव की आराधना को आधुनिक संगीत के अंदाज में प्रस्तुत करता है।

गौरतलब है कि ‘गणेश: डस्ट टू स्टारडम’ का निर्माण सौंदर्या आचार्य ने किया है और फिल्म का निर्देशन गणेश आचार्य ने किया है। फिल्म 11 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

‘बम बम’ गीत ज़ी म्यूजिक कंपनी के माध्यम से प्रमुख म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post