उत्तर प्रदेश किकबॉक्सिंग कप में सनबीम भगवानपुर की जान्हवी ने जीता रजत पदक

सनबीम भगवानपुर की छात्रा जान्हवी मिश्रा ने उत्तर प्रदेश किकबॉक्सिंग कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल कर विद्यालय और वाराणसी का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में उन्होंने जिले का प्रतिनिधित्व किया।

1 से 4 नवंबर तक बीएचयू स्थित डॉ. विभूति नारायण मिश्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित प्रतियोगिता में जान्हवी ने रिंग इवेंट के 65 से 70 किलोग्राम भार वर्ग की लो किक स्पर्धा में प्रतिभाग किया और दूसरा स्थान प्राप्त किया।

जान्हवी इससे पूर्व भी कई राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, परिजनों और क्षेत्र के लोगों ने हर्ष जताते हुए उन्हें बधाई दी।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post