दशाश्वमेध स्थित अन्नपूर्णा मठ मंदिर में छह नवंबर से स्वर्णमयी मां अन्नपूर्णा के दर्शन शुरू होंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एडीसीपी वैभव बांगर, एसीपी दशाश्वमेध विवेक कुमार तिवारी और दशाश्वमेध थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने दर्शन मार्ग और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर मंदिर के महंत शंकर पुरी जी महाराज ने अंगवस्त्र पहनाकर अधिकारियों का सम्मान किया।
Tags
Trending

