भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी से नाराज अधिवक्ता, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR की मांग

भगवान श्रीकृष्ण को लेकर कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की विवादित टिप्पणी के विरोध में अधिवक्ताओं ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने शास्त्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस कमिश्नर की गैरमौजूदगी में एसीपी को ज्ञापन सौंपा गया।

अधिवक्ता विकास सिंह ने कहा कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणियों से सनातन धर्म की आस्था को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण को लेकर इस तरह की बातें करना उचित नहीं है। समाज के सभी वर्गों को ऐसी टिप्पणियों का विरोध करना चाहिए।

सेंट्रल बार के महामंत्री आशीष सिंह ने भी बयान की निंदा करते हुए कहा कि करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम के अपमान को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करने की बात कही। अधिवक्ताओं ने मामले में जल्द एफआईआर दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post