जैतपुरा स्थित मां बागेश्वरी देवी मंदिर में गोपाष्टमी महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मां का भव्य श्रृंगार कर उन्हें छप्पन भोग अर्पित किया गया। विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।
महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां बागेश्वरी देवी के दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों के बीच पूरा मंदिर परिसर मां के जयकारों से गूंजता रहा।
Tags
Trending

