काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव 2026 के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता में आरएस मेमोरियल एकेडमी, भिखारीपुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। सनबीम वरुणा में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने भरतनाट्यम समूह नृत्य, भरतनाट्यम एकल और कथक एकल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में विद्यालय के भरतनाट्यम समूह नृत्य को जिला स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एवं उपस्थित पदाधिकारियों ने मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय के चेयरमैन, प्रधानाचार्या एवं शिक्षकगण ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Tags
Trending

