कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता हुई खत्म

 राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म, अजय राय बोले- भाजपा सरकार का असली चेहरा बेनकाब




कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता शुक्रवार दोपहर रद्द कर दी गई। वह केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य रहे। वही लोकसभा सचिवालय ने पत्र के माध्यम से इस बात की जानकारी दी। राहुल गांधी की संसद से सदस्यता रद्द होने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिन है।अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार का असली चेहरा बेनकाब हो गया। पहले ही भारत जोड़ो यात्रा की सफलता और राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से पूरी भाजपा डरी हुई थी। आज वह डर सही साबित हो गया। अजय राय ने आगे कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में लोकतंत्र बचाने की लड़ाई कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता पूरी मजबूती से लड़ेगा।राहुल गांधी को सूरत की अदालत द्वारा एक मानहानि मामले में दो साल की सजा सुनाये जाने के बाद लोकसभा सचिवालय ने उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया। 



पिछले वर्षों भाजपा को संसद में जिस आवाज से सबसे ज्यादा डर लगता था, अब संसद में फिलहाल के लिए उस आवाज को खामोश करा दिया गया है। लेकिन याद रहे कि अब सड़कों पर इंकलाब का सैलाब आएगा। राहुल गांधी को खामोश करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।




इम कानूनी और राजनीतिक दोनों तरह से इस लड़ाई को लड़ेंगे। हम डरने या चुप रहने वाले नहीं हैं। राहुल गांधी सच के सिपाही हैं और सच कहने के लिए माफी नहीं मांगी बल्कि सजा को चुना। सत्य के प्रहरी के समर्थन में हर कार्यकर्ता आखिरी सांस तक खड़ा रहेगा।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post