सामाजिक संस्था दीक्षा महिला कल्याण शोध संस्थान की तरफ नवरात्रि के अवसर पर 151 कन्याओं का पूजन किया गया। कन्याओं को भोजन कर के उपहार भेंट किये गये। यह आयोजन रामकटोरा स्थित राणी सती मांदर में हुआ। संस्था की अध्यक्ष संतोषी शुक्ला ने बताया कि सनातन धर्म में नवरात्रों के समय कन्या पूजन का विशेष महत्व है, क्योंकि छोटी कन्याओं को देवी मां का स्वरूप माना जाता है।
इस अवसर पर संस्था के संरक्षक अजय सिंह सुमित सर्राफ, दीपू शुक्ला अरुण मिश्रा, पूनम सिंह इत्यादि सदस्य शामिल रहे।
Tags
Trending