मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की शाम वाराणसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस सभागार में अधिकारियों के साथ में विकास कार्यों एवं निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की साथ ही प्रधानमंत्री के आगामी 24 मार्च को प्रस्तावित आगमन के मद्देनजर तैयारियों के संदर्भ में जानकारी ली। वहीं शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के साथ रात्रि भोज किया। इसके अलावा कई परियोजनाओं का निरीक्षण किया।
वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार की सुबह काशी विश्वनाथ व काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधिविधान से भोलेनाथ की पूजा व दूध से अभिषेक किया। मुख्यमंत्री अपने दौरे के दूसरे दिन श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। विधिविधान से बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। बाबा का दुग्धाभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव मंदिर में भी शीश नवाया इसके बाद वे लखनऊ के लिए रवाना हो गए।