केदारघाट स्थित श्रीविद्यामठ में भगवत्पाद आद्य शङ्कराचार्य जयन्ती उत्सव के रूप मे मनाया गया।शंकराचार्य जयंती का प्रारम्भ वैदिक मंगलाचरण व पौराणिक मंगलाचरण द्वारा प्रारंभ हुआ।जिसके अनन्तर आद्य भगवत्पाद शंकराचार्य के विग्रह पर पुष्प अर्पण किया गया।अतिथियों का स्वागत आर्यन सुमन पाण्डेय ने किया। वैदिक छात्र पुष्कर मिश्रा द्वारा आद्य शंकराचार्य भगवान के जीवनी पर प्रकाश डाला गया। शंकराचार्य जयंती उत्सव का आयोजन साध्वी पूर्णाम्बा के अध्यक्षता में आयोजित हुआ। सजंय पाण्डेय ने बताया कि आद्य भगवत्पाद के 2530 वें जयंती पर आद्य शंकराचार्य के जीवनी पर आधारित एकांकी को अभिनव व्यास,रजनीश दुबे,त्रियुग तिवारी,आदर्श पाठक,हरेकृष्ण मिश्रा आदि वैदिक छात्रों ने प्रस्तुत किया।
शंकराचार्य जयंती उत्सव में विष्णु पाण्डेय व कुलदीप पाण्डेय ने आद्य भगवत्पाद शंकराचार्य का चित्र रेखांकित किया जिसके लिए उन्हें जगद्गुरु कुलम के वैदिक आचार्य ओमप्रकाश पाण्डेय ने पुरष्कृत किया।डॉ मञ्जरी पाण्डेय जी ने शिव पंचाक्षर स्त्रोत प्रस्तुत किया।जयंती उत्सव का समापन आद्य भगवत्पाद शंकराचार्य भगवान के आरती पूजन के साथ हुआ।