भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के आत्महत्या प्रकरण में आरोपी माने जा रहे गायक समर सिंह की रिमांड हेतु सोमवार को पेशी होनी थी लेकिन कंडोलेंस के चलते ऑर्डर आने मे देर हुई। वही इस दौरान वहां पहुंची आकांक्षा दुबे की माँ ने कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सारनाथ थाने पर उन्हें बिल्कुल विश्वास नहीं है उनका आरोप था कि समर सिंह ने सारनाथ थाने को दो करोड़ रुपए में खरीद लिया है। इतने दिन बीत जाने के बाद भी आकांक्षा के मोबाइल को पुलिस नहीं खोल पाई है। उनका कहना था कि मोबाइल में कई सारे साक्ष्य है जिसको पुलिस समर सिंह के कहने पर हटाने का काम कर रही है। आकांक्षा दुबे की मां का साफ तौर पर कहना है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है जिसमें मुख्य आरोपी समर सिंह ही है उनका कहना था कि समर सिंह आकांक्षा दुबे के साथ मारपीट करता था। और उसका सारा पैसा हड़प लिया है।वही उसका भाई संजय सिंह जिसने 21 मार्च को आकांक्षा दुबे को गायब कराने की और जान से मारने की धमकी दी थी इसके साथ ही इस पूरे घटनाक्रम में संदीप सिंह होटल मैनेजर अनुराधा सिंह अरुण पांडेय उसकी पत्नी श्रद्धा पांडेय सब मिले हुए हैं इन नामों के अलावा भी कई और लोग हैं जो इसमें मिले हुए हैं। इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की उन्होंने मांग की।
वही अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने बताया कि 2 प्रार्थना पत्र पेंडिंग है एक प्रार्थना पत्र विचाराधीन था जिस पर हमने कहा था कि विवेचक पर हमें विश्वास नहीं है और विवेचक 302 के मुकदमे को थाना सारनाथ में पहले ही 306 में दर्ज करके अपराध कार्य किया है। आकांक्षा दुबे की मां का भी बराबर यह कहना है कि हमारा बयान नहीं लिया जा रहा है हमारे प्रार्थना पत्र पर एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। इस पर एक पत्र दिया गया था। वही समर सिंह की गिरफ्तारी से पहले सीपी के यहां से प्रेस नोट जारी हुआ। जिसमें 306 को डिक्लेअर किया गया चूकि कोई भी रिपोर्ट आई नहीं तो किस साक्ष्य के आधार पर 306 घोषित किया गया हमने इसका भी एक प्रार्थना पत्र न्यायालय में दिया है। अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी का कहना था कि एसीपी स्तर के अधिकारी के द्वारा सीपी स्तर के अधिकारी को उन्हें लगता है कि डिरेल करने का प्रयास किया गया था जिसका परिणाम एसीपी ज्ञान प्रकाश राय का ट्रांसफर हो सकता है। उनका कहना है कि हमारी यह मांग है कि यह हत्या है इसमें कई बड़े लोग शामिल है जिसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए।
Tags
Trending