कोरोना के मिले 4 नए मरीज, 6 मरीज स्वस्थ

वाराणसी में लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शुक्रवार को कोरोना के 4 नए मरीजों मिले है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 में कोरोना के कुल 373 मरीजों की पुष्टि हुई है। जिनमें से 334 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, वहीं 39 मरीजों का ईलाज अभी भी चल रहा है।

जनपद में एक्टिव 38 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। साथ ही 1 मरीज की हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को 6 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है।

इन लक्षणों से रहें सावधान

वाराणसी में आ रहे कोरोना मरीजों के लक्षण में कुछ बदलाव आए हैं। हाथ-पैर के जोड़ों में दर्द, शरीर में अकड़न, लूज मोशन, उल्टी, गले में दर्द, सिर भारी के लक्षण दिख रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post