बहुचर्चित 31 साल पुराने अवधेश राय हत्याकांड का फैसला पांच जून को होगा। विशेष न्यायाधीश (एमपी/एमएलए) अवनीश गौतम की अदालत में विचाराधीन अवधेश राय हत्याकांड में सोमवार को बहस पूरी हो चुकी है।
सोमवार को मुख्य आरोपी मुख्तार अंसारी की तरफ से वकील श्रीनाथ त्रिपाठी ने बहस दाखिल की। मुख्तार अंसारी बांदा जेल से वर्चुअल पेश हुआ। अदालत ने फैसले की तारीख पांच जून तय की है।
