उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक वाराणसी आए। इस दौरान वे बाबा काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे जहां पर उन्होंने सपरिवार श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया।
परिवार संग उन्होंने बाबा का विधि विधान से पूजन करते हुए देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
पिता की बरसी पर पुत्र ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन
सारनाथ थाना क्षेत्र के पतेरवा गांव के रहने वाले राधेश्याम सिंह की मृत्यु कोरोना काल में हो जाने के बाद उनकी बरसी पर उनके पुत्रों द्वारा लगातार दो साल से रक्तदान शिविर का आयोजन कराया जा रहा है,
जिसमें हर बार शिविर में सैकड़ों की संख्या में लोग आते हैं और समाज सेवा के नाम पर रक्तदान करते हैं। पिता के मृत्यु के बाद पुत्रों ने ये नेक कदम उठाया और रक्तदान के माध्यम से उनको नमन किया।

