चौबेपुर थाना के डा. शशिकांत सिंह पीजी कालेज के प्रबंधक रहे विभूति भूषण सिंह की मौत की जांच सीबीसीआईड़ी प्रयागराज यूनिट करेगी। परिजनों ने सीबीसीआईडी के डीजी को प्रार्थना पत्र देकर वाराणसी यूनिट के अधिकारियों की जांच पर अविश्वास जताया था। इस पर जांच प्रयागराज यूनिट को ट्रांसफर कर दिया गया है।
भूषण सिंह की फरवरी में कार हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद मृतक के भाई ने कैंट थाने में छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच में इसे सिर्फ एक हादसा बताया और आरोपियों को क्लिन चिट दे दी थी। परिजनों ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए शासन से शिकायत की थी। शिकायत के बाद शासन ने जांच सीबीसीआईडी को सौंप दी।परिजनों ने वाराणसी यूनिट के सीबीसीआईडी अधिकारियों पर आरोपितों से मिलीभगत के आरोप लगाए। इसके साक्ष्य मिलने के बाद जांच प्रयागराज यूनिट को ट्रांसफर कर दी गई। परिजनों ने आरोपितों को सत्तापक्ष के कुछ नेताओं का संरक्षण मिलने का आरोप लगाया।
