शाइन सिटी के सीएमडी, एमडी और डायरेक्टर के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज

शाइन सिटी के खिलाफ कैंट व शिवपुर थाने में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। शाइन सिटी के सीएमडी राशिद नसीम, एमडी आसिफ नसीम, डायरेक्टर अमिताभ श्रीवास्तव समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।शिवपुर के घोड़हा तरना की रहने वाली विद्या चौधरी ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति के कहने पर दो लाख रुपये निवेश किए थे। बदले में प्रति माह 32 हजार रुपये देने का वादा किया गया था, लेकिन 2019 में दिए गए पैसे के बदले आज तक कुछ नहीं मिला। न ही मूलधन वापस हुआ।

इस पर शिवपुर पुलिस ने आरोपित सुनील कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।कैंट फुलवरिया की शब्या दुबे ने आरोप लगाया कि शाइन सिटी के निदेशक अमिताभ श्रीवास्तव ने सासाराम में सत्ते दर पर प्लाट दिलाने का झांसा दिया। प्लाट न मिलने पर 15 माह में निवेश का दोगुना रुपया वापस करने की बात कही गई थी। उन्होंने 5.40 लाख रुपये निवेश किए थे। उनको न तो प्लाट मिला और न ही निवेश किए हुए रुपये वापस हुए।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post