बच्चा चोरी गैंग का हुआ पर्दाफाश, दो से पांच लाख तक मे बेचते थे बच्चा, 3 महिला सहित 10 हुए गिरफ्तार

सर्विलांस/काइम ब्रांच, थाना लंका, कैण्ट, व भेलूपुर की संयुक्त टीम द्वारा हाल के दिनों में हुई बच्चा चोरी की घटना से सम्बन्धित अब तक कुल 10 अभियुक्तों को विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया व कब्जे से 03 नाबालिग बच्चों को बरामद किया गया। 


वाराणसी पुलिस को एवं सर्विलांस एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा हाल ही में हुए शहर में हुए बच्चा चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें से तीन नाबालिक बच्चा बरामद किया गया है। ये बच्चा चोरी करके जरूरतमंद लोगों को 2 से 5 लाख रुपया में बेचने का कार्य करते थे। पुलिस ने बताया की पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया की हम लोगो का एक गिरोह है , हम लोग छोटे बच्चों को चोरी करके राजस्थान , बिहार एव झारखण्ड दलालों के माध्यम से बच्चे को बेच देते है। वही गिरफ्तारी करने वाली पूरी टीम को एक लाख रुपये की नगद धनराशि पुलिस आयुक्त द्वारा प्रदान की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post