चौक थाने की पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल व मोबाइल संग एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा चोरी की 01 अदद मोटरसाइकिल एवं 04 अदद स्मार्टफोन के साथ 01 नफर शातिर चोर गिरफ्तार हुआ। 

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत  पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी के आदेश के क्रम में अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी व सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध के कुशल निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी शिवाकांत मिश्र की टीम द्वारा मणिकर्णिका घाट के पास स्थित रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के पास से एक व्यक्ति को कुछ दिन पहले मणिकर्णिका घाट से चोरी की गई मोटरसाइकिल तथा 04 अदद स्मार्टफोन लगभग 01 लाख रुपए के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post