सेंट केसी मेमोरियल इंग्लिश स्कूल के समर कैंप में बच्चों ने की खूब मस्ती

सेंट केसी मेमोरियल इंग्लिश स्कूल की गौरा बाजार स्थित शाखा मे तीन दिवसीय समर कैंप का समापन हुआ। जिसमे बच्चो ने कई कला कौशल सीखे। एक और जहां सीनियर वर्ग के छात्र छात्राओं ने पेंटिंग, मेहंदी सेरेमिक वर्क, क्रिकेट, बैडमिंटन इत्यादि विषयो का प्रशिक्षण प्राप्त किया तो वही जूनियर वर्ग के बच्चों ने टेबल मैनर्स ड्राइंग क्राफ्ट इत्यादि के गुण सीखें।

इस अवसर पर बच्चों ने खूब मौज मस्ती की। बच्चों के लिए समय कूल पार्टी आयोजित की गई जिसमें पानी की बौछार के बीच बच्चे जमकर थिरके। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षक गण उपस्थित रहे। इसी कड़ी में सेंट के. सी. मेमोरियल इंग्लिश स्कूल की सुरजकुंड नई सड़क इससे शाखा में भी कार्यक्रम आयोजित हुए। एक और बच्चों द्वारा सीखी गए कलाकृतियां प्रदर्शित की गई तो वहीं दूसरी ओर बच्चों ने रेन डांस किया। छात्र छात्राओं ने नृत्य संगीत ड्राइंग क्राफ्ट इत्यादि का प्रदर्शन किया।

वही नन्हे-मुन्ने बच्चों ने समरकूल पार्टी में खूब मौज मस्ती की विद्यालय की शिक्षिकाओं ने खेल खेल में बच्चों को कई गुण सिखाए। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रविनंदन तिवारी तथा डायरेक्टर तृप्ति तिवारी द्वारा बच्चों को उपहार तथा सर्टिफिकेट प्रदान किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post