टीबी के खिलाफ जंग के लिए प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग लगातार कमर कसे हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की इस जंग को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ने टीबी से बचाव के तौर-तरीकों और दवा के वितरण के लिए वाराणसी के विभिन्न गांव में भ्रमण करने वाली मोबाइल वैन को विकास भवन से रवाना किया।
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के 2025 तक टीबी मुक्त भारत के अभियान को हर हालत में पूरा करना है अधिकतर जगहों पर यह अभियान सफल हो चुका है जहां पर कमी रह गई है उसको दूर करने के लिए इस तरह की वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार और दवा का वितरण करवाया जा रहा है जिससे कि इस रोग को हर हाल में हराया जा सके। यह मोबाइल वैन ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ अन्य स्थानों पर लगातार भ्रमण करती रहेगी। प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग इसके अलावा जनकल्याणकारी अनेकों योजनाओं का भी संचालन कर रहा है जिससे कि यहां की जनता स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का लाभ उठा रही है।
