गाजीपुर व राजस्थान की बच्चियां कैंट स्टेशन से लापता हो गई थी।परिजनों ने पुलिस कार्यवाही हेतु एफआईआर कराया लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से बस आश्वासन मिला जिससे क्षुब्ध पीड़ित शास्त्री घाट पर धरने पर बैठे जहाँ आज महानगर कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ितों से मिला। महानगर अध्यक्ष ने कहा की प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में लगातार बच्चों व बच्चियों का गुम होना व पीड़ित परिवार जनों के साथ प्रशासनिक लापरवाही के कारण पिछले कई दिनों से शास्त्री घाट पर गाजीपुर,राजस्थान के परिवार जनों से हम कांग्रेसजन ने मुलाकात कर हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया।
निश्चित रूप से इस लड़ाई को कांग्रेस पार्टी लड़ेगी प्रशासन का रवैया प्रदेश के कानून व्यवस्था पर सवाल उठाता है जहां देश के प्रधानमंत्री व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बेटियों पर बड़े बड़े भाषण देते है आज वही प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र से बच्चियां लापता है और शासन-प्रशासन सोया है इससे भाजपा के कथनी व करनी में साफ अंतर दिखाई देता है,कांग्रेस जन इन पीड़ित परिवार को कोर्ट से लेकर हर स्तर पर मदद का भरोसा देता हैं,प्रतिनिधि मंडल में फ़साहत हुसैन बाबू,रौशनी जायसवाल, अब्दुल हमीद , हसन मेहदी कब्बन,रोहित दुबे,कुशल जायसवाल, समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
