पुरानी पेंशन योजना लागू किये जाने को लेकर पूरे प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच का पेंशन रथ जन-जागरूकता और सरकार का ध्यानाकर्षण किये जाने हेतु अन्य जनपदों से भ्रमण करते हुए वाराणसी जनपद में नमो घाट राजघाट पुल पर पहुँचा जहाँ सैकड़ों की संख्या मे उपस्थित केन्द्रीय व राज्य कर्मचारी संयुक्त मंच के संयोजक शशिकान्त श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद व नार्दन रेलवे मेंस यूनियन के मण्डल सचिव सुनील कुमार सिंह के अगवानी में पेशन रथ के साथ आये नेता ई जी एन सिंह, विष्णु तिवारी,एन डी द्विवेदी अमरजीत मिश्रा का फूल मालाओं से स्वागत अभिनन्दन किया गया। उसके बाद नारे लिखी तख्तियां और नारेबाजी करते हुए सैकड़ों की संख्या में दो पहिया व चार पहिया वाहनों के साथ जुलूस की शक्ल में शहर में प्रवेश किया वाहनों पर सवार कर्मचारियों ने जगह जगह रुक कर आम जन में पर्चे बांटे।
ये काफिला गोलगड्डा, चौकाघाट,अन्धरापुल चौराहा, लहरतारा, मालगोदाम होते हुए वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन स्थित आर एम एस के पास पहुँचा जहाँ आयोजित सभा में जी एन सिंह ने कहा कि आज पुरानी पेंशन को लेकर विभिन्न राज्यों में हुए आन्दोलन के परिणाम स्वरुप देश के 6 राज्यों में पुरानी पेंशन योजना लागू हो चुकी है तथा देश के प्रमुख राजनीतिक दल आगामी चुनाव में अपने घोषणा पत्र में शामिल करने की बात कह रहे हैं। इस अवसर पर दीपेन्द्र श्रीवास्तव,सुरेन्द्र पाण्डेय, श्यामराज यादव, सुधांशु सिंह, दिनेश सिंह, राजकुमार आदि ने सम्बोधित किया।
