दिल्ली से तीन साइबर ठग गिरफ्तार, अच्छी पॉलिसी व इनकम टैक्स से बचने के नाम पर करते थे धोखाधड़ी

अच्छी पालिसी देने व इनकम टैक्स से बचने के नाम पर इन्श्योरेंस पालिसी का धोखाधड़ी करने वाले 03 नफर अन्तर्राज्यीय साइबर अपराधी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से गिरफ्तार हुए जिनके पास से भारी मात्रा में चेक, डेबिट क्रेडिट कार्ड, आदि बरामद हुआ है ।आवेदक शैलेन्द्र प्रताप सिंह  निवासी शिवपुर, तरना, जनपद- वाराणसी द्वारा साइबर क्राइम पुलिस थाना वाराणसी पर सूचना दी गयी कि उनके एस.बी.आई. लाईफ इन्श्योरेंस के पालिसी के बारे में जानकारी बराबर मिलते रहने के बात बताकर अपने आप को एस. बी. आई का अधिकारी होने का विश्वास में लेकर वार्ता के दौरान एक अच्छी पालिसी देने व इनकम टैक्स से बचने के नाम पर दिल्ली के पते पर कुल 700345 रूपये का चेक मंगाकर धोखाधड़ी किया गया है, जिसकी जांच की गयी और जाचोपरान्त मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। इस प्रकरण में विशेष पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम लखनऊ, पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम लखनऊ, पुलिस उप महानिरीक्षक वाराणसी  अखिलेख कुमार चौरसिया, क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम अविनाश चन्द्र सिन्हा द्वारा साक्ष्य संकलन / अनावरण एवं गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था जिसके अनुपालन में इलेक्ट्रानिक सर्विलांस सी.डी. आर. एनालिसिस व अन्य साइबर तकनीक का प्रयोग करते हुए संकलित साक्ष्यों के आधार पर संलिप्तता प्रमाणित होने पर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर लिया गया।

अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि हमलोग काफी पढ़े लिखे है तथा कम्प्यूटर के बारे में बहुत अच्छी जानकारी है। हम तीनों लोग पूर्व में इसोरेंस सेक्टर में काम कर चुके हैं,  हमलोगों का इंश्योरेंस सेक्टर में काफी अनुभव हो गया था। हमलोगों ने एक किराये पर कमरा लिया व फर्जी काल सेंटर शुरू कर दिया गया। इसके पहले दुसरे स्थान पर काल सेन्टर चलाते है। हम लोग कुट रचित व गलत नाम पते का सिम किसी व्यक्ति के नाम का लेकर के तथा कालिंग करके तथा कोरियर वालो को गुमराह गलत नाम पते पर चेक मँगा करके, फर्जी नाम पते से खोले गये खातो में पैसा प्राप्त कर लेते हैं। बताया कि हम तीनो लोगो ने योजना बनाकर के शैलेन्द्र प्रताप सिंह नाम के व्यक्ति से लगभग सात लाख रुपये का फ्रॉड इंश्योरेंस के नाम पर किया है। शैलेन्द्र सिंह के दिये हुए चेक को जम्मु कश्मीर बैंक में डालकर सारा पैसा ए.टी.एम. के माध्यम से लिया गया था जम्मू एण्ड कश्मीर बैंक मे लगा हुआ नंबर फर्जी तरीके से लिया गया।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post