दशाश्वमेध थाना अन्तर्गत खालिस पूरा बंगाली टोला में लाल जी साहनी का मकान मे रहे रहे तीन लोगो की संदिग्ध परिस्थिति मे मौत हो गयी। बताया जा रहा है की लाल जी साहनी के मकान मे गाजीपुर सैदपुर निवासी राजनाथ तिवारी व जनार्दन तिवारी किराए पर रहते है इनका भांजा 8 वर्षीय दीपू पाण्डेय भी साथ रहता था गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्तिथि में तीनों की मौत हो गई।
मौके पर पुलिस को सूचना दी गई जहाँ तीनो को जहर खाकर मरने का लोगो ने अनुमान लगाया। क्षेत्रीय लोगो मे तरह तरह की चर्चाएं होती रही। पुलिस जांच में जुटी हुई है शव का पंचनामा करा कर पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के अनुसार जांच में जो भी आएगा उस आधार पर पुलिस अपना कार्य करेगी ।
Tags
Trending
