लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक की। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंत्रीगण के साथ समीक्षा बैठक की गई है।
जिसमें प्रत्येक विभाग की जो योजना चल रही है सड़क, सेतु संबंधी निर्माण कार्य उन पर बिंदुवार चर्चा हुई है। उनकी प्रगति, गुणवत्ता पर विस्तार पूर्वक हमने चर्चा की है। साथ ही जो भी समस्याएं हैं उन पर अन्य विभाग के जो कर्मी शामिल थे उन्हें अवगत कराते हुए जल्द निराकरण कराया जाएगा। इसके साथ ही जो आगे की योजनाएं हैं उन पर भी चर्चा हुई ।
Tags
Trending
