उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कसा तंज

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य वाराणसी आये। इस दौरान उन्होंने मेट्रो में अखिलेश यादव के प्रचार को लेकर कहा कि अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष है उनको प्रचार करने का अधिकार है। इन लोगों के चरित्र को जनता जानती हैं। इनकी सरकार में भ्रष्टाचार हुआ अपराधियों को बढ़ावा दिया गया। साइकिल को वोट दिए बिना जनता बोल रही है कि वह पंचर है। 

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि सत्ता से बेदखल होने के बाद अखिलेश यादव बेचैन है। डबल इंजन की सरकार में ऐतिहासिक विकास कार्य हुआ है। ट्रिपल इंजन की सरकार से पूरे प्रदेश में विकास को गति मिलेगी। वही अफजाल अंसारी के सदस्यता को लेकर उन्होंने कहा कि सपा बसपा और कांग्रेस में राजनीति का अपराधीकरण किया।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post