अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

अंतरष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के उपलक्ष में वाराणसी के इशी गैलरी में देश के भिन्न भिन्न प्रांतों के केंद्रीय विद्यालय संगठन के 7 विभागों से 15 कला शिक्षकों की एक संगठित कला प्रदर्शनी  "विजुअल कॉन्फ्लुएंस" आयोजित हुयी. यह प्रदर्शनी 22 मई तक चलेगी. कला शिक्षकों के अनोखे अनुभव और प्रेरणा का सामजस्य एक स्थान पर देखने को मिला जो हर कलाकार अपने अनूठे शैली और तकनीक को दर्शाते हुए भिन्न भिन्न शैलियों और कला कौशल को स्वतंत्र रूप से प्रदर्शित करने में सफल रहे.

केंद्रीय विद्यालय संगठन, वाराणसी संभाग के आयुक्त डॉ अजय कुमार मिश्र ने दिप प्रज्वलित कर कला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. प्रदर्शनी में अन्य विशिष्ट अतिथिगण के.वि. बी.एच.यू., वाराणसी के प्राचार्य डॉ. दिवाकर सिंह ,बैरिस्टर पांडेय, के.वि. 39 जी.टी.सी., वाराणसी, प्राचार्य -डी.डी.पाठक, डी. एल. डब्लू.,वाराणसी,  विनीता सिंह, उपप्राचार्य, के. वि.बी. एच.यू.,वाराणसी, श्रीधर पांडेय, सहित केंद्रीय विद्यालय संगठन के अन्य महान व्यक्तित्व ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति देकर कलाकारों को एवं उनकी कला को सराहा और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post