फिल्म अभिनेता सुनील दत्त किए गए याद, मनाई गई 18वीं पुण्यतिथि

 डर्बीशायर क्लब के तत्वावधान में हर साल की तरह इस साल भी पितरकुण्डा पोखरे पर फिल्मी दुनिया के महान अभिनेता सुनीलदत्त की 18वीं पुण्यतिथि मनायी गयी इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष शकील अहमद जादूगर के नेतृत्व में पोखरे की मछलियों को चारा खिलाया गया। 

इस अवसर पर शकील अहमद ने कहा कि सुनीलदत्त का जन्म 9 जून 1929 में हुआ था। अपनी दमदार आवाज से उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो में नौकरी पाई उस समय वे हीरो-हिरोइनों का इंटरव्यू लिया करते थे।  एक्शन फिल्मों में बोला गया उनका डायलाग आज भी लोग भूले नहीं हैं वे कई फिल्मफेयर एवं राष्ट्रीय अवार्डो से नवाजे गये, सामाजिक सेवा में हमेशा से आगे रहते थे। आज हम मछलियों को चारा खिलाकर अपने महान अभिनेता सुनील दत्त को याद कर रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्यरूप से हाजी असलम, प्रमोद वर्मा, हैदर मौलाई, जावेद हुसैन आदि लोग उपस्थित रहे।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post